ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ ने कहा है कि अगर दुश्मन कोई नई कार्रवाई करता है, तो ईरान उसका कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ईरान धमकी के दबाव में आकर बातचीत नहीं करेगा और अमेरिका के कदमों का सामना करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, क़ालीबाफ ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बातचीत के जरिए ईरान पर अपनी शर्तें थोपना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका समुद्री नाकाबंदी और युद्धविराम के उल्लंघन के जरिए फिर से संघर्ष भड़काने की कोशिश कर रहा है।
क़ालीबाफ ने जोर देकर कहा कि पिछले दो हफ्तों में ईरान ने “नए कार्ड” यानी नई रणनीतियों के साथ मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। उनके अनुसार, ये कदम देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाए गए हैं, ताकि किसी भी बाहरी दबाव का प्रभावी जवाब दिया जा सके।
आपकी टिप्पणी